पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यावसायिक भवन की नीलामी होगी

व्यावसायिक भवन की नीलामी होगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
आवासन मंडल व्यावसायिक भवन को बेचने के लिए अगले माह में नीलामी करेगा। मंडल ने दस साल पहले अपने परिसर में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया था। पहले यह भवन बैंक को किराए पर देने का फैसला किया था, लेकिन बाद में बेचने का प्रयास किया। कभी खरीदार नहीं आए तो कभी नीलामी में मन माफिक दर नहीं आई। मंडल ने इस बार फिर भवन की नीलाम करने का फैसला किया है। अगले माह तक भवन नीलाम करने के लिए निविदा जारी की जा सकती है। मालूम हो कि 750 वर्ग मीटर क्षेत्र में भवन का निर्माण हुआ है।