पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को बूथ स्तर पर सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

शिक्षकों को बूथ स्तर पर सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि बूथ स्तर पर शिक्षकों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा के चुनाव से पहले मंडल संयोजक एवं बूथ संयोजक कि घोषणा की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर देश भर में शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तबादला नीति बनाने की कवायद की जाएगी। उनकी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षकों के साथ हो रहे शोषण को रोकने के भी प्रयास होंगे। कॉलेज में समान वेतन निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तर पर विशाल शिक्षण सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्रों में किए जाने वाले सुधार पर भी चर्चा की गई।
देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत ने कहा शिक्षक का पहला उद्देश्य नए एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है। बैठक में राजस्थान प्रभारी टेक चन्द शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक शैतान सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ$ अरविंद शर्मा, रामनारायण, जिला संयोजक राजेश शर्मा सहित प्रदेश के अन्य जिलों के संयोजक मौजूद थे।