पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के 9 आबादी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधार की योजना

शहर के 9 आबादी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधार की योजना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.अजमेर
सरकार की 60 दिन की कार्ययोजना के मद्देनजर जलदाय विभाग ने अजमेर शहरी क्षेत्र के 9 आबादी इलाकों में पाइप लाइन डालने व बदलने के साथ 77 हैंडपंप लगाने तथा ग्रामीण क्षेत्र में छह गांवों तक पानी की लाइन डालने का लक्ष्य रखा है।
कार्ययोजना के तहत किए जाने वाले कामों का निर्धारण प्राथमिकता व तकनीकी साधनों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है। इसके तहत विभाग द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 33 तथा दक्षिण में 44 हैंडपंप लगाए जाने हैं। इसके साथ ही टीचर कॉलोनी, शिव नगर ((फॉयसागर रोड)), सौदागर मोहल्ला, पीपली वाली गली से होटल मानसिंह, चौधरी कॉलोनी वैशाली नगर तथा हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सिसोदिया गार्डन के नजदीकी क्षेत्र, मित्र नगर में पाइप लाइन बिछाने व बदलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा आंतेड़ श्मशान तथा जयपुर रोड करुणालय के पास सिंगल फेज पंप भी लगाए जाएंगे। केकड़ी में प्रदूषित पाइप लाइनों को बदलने तथा किशनगढ़ में मॉडल टाउन क्षेत्र में पाइप लाइनों को जोडऩे तथा परासिया में पानी की सप्लाई बढ़ाने के मद्देनजर काम किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता अजमेर वृत्त के अनुसार अजमेर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सुविधा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत बनेवड़ा में 2.5 किमी जगपुरा में 13 सौ मीटर, तिलाना में दो किमी के अलावा रसूलपुरा, निजामपुरा, कानपुरा में भी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा गोविंदगढ़, पिचौलिया, गोला, दौलतपुरा, रूपनगर थोरिया तथा बुधवाड़ा में ट्यूबवैल तथा पाइप लाइन बिछाने को भी प्रस्ताव में लिया गया है। किशनगढ़ डिवीजन में कुचील, बासरा मेहरान, ढाणी पिथोरियान, पाटन, बडग़ांव, तोलामाल तथा बांदर सिंदरी में पाइप लाइन बिछाने तथा बदलने तथा अन्य आवश्यक कार्य कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार केकड़ी खंड क्षेत्र में देवलियां कला, बांदनवाड़ा, सराना, चांदमा, किराप, बड़ा आसन तथा सतवाडिय़ा के विभिन्न आबादी इलाकों को पाइप लाइन से जोडऩे के साथ अन्य रख-रखाव तथा आवश्यक कार्य का लक्ष्य रखा गया है। तय लक्ष्य के अनुसार 31 मार्च 14 तक ब्यावर डिवीजन में भिनाय में नागोला रोड, देवलियां कला में वार्ड 4 एक, राजीव कॉलोनी, बांदनवाड़ा में आजाद कॉलोनी, सराना में बावरिया बस्ती, चांदमा में जीएलआर निर्माण, किराप व बड़ा आसन में एससी बस्ती, सतवाडिय़ा में जीएलआर निर्माण किया जाना है।