पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जात पात के भेदभाव को छोड़कर आगे बढ़ें

जात-पात के भेदभाव को छोड़कर आगे बढ़ें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रता सेनानी गहरवार को राष्ट्रपति मुखर्जी ने किया सम्मानित
अजमेर.स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गहरवार ने 65वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते लोगों को संदेश दिया है कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से परिश्रम करें तथा बिना किसी ऊंच-नीच, छुआछूत, जाति-बिरादरी व मत-मजहब की खाइयों के आगे बढ़े। स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार का केकड़ी के ही पं बृज किशोर शर्मा के साथ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश के आजादी आंदोलन में भाग लेने पर शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया था। पिछले अगस्त माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रत्येक जिले के पांच-पांच स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रित किया था। समारोह में राष्ट्रपति मुखर्जी ने दोनों का शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया तथा उनसे संस्मरण सुने। राष्ट्रपति ने सभी सेनानियों को कंबल तथा सूखे मेवे भी भेंट किए।