पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कीप अजमेर क्लीन’ रैली आज

‘कीप अजमेर क्लीन’ रैली आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. गणतंत्र दिवस पर शहर के बाइक राइडर्स बाइक रैली निकालकर ‘कीप अजमेर क्लीन’ का संदेश देंगे। नेतृत्व महिला बाइक राइडर शिखा शर्मा करेंगी। आयोजनकर्ता जोगबाला मोटर्स के संचालक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन के एस्कॉर्ट के साथ रायल एनफील्ड शोरूम से रैली शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आदर्शनगर में समाप्त होगी।



सभी बाइक राइडर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रैली का शुभारंभ पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत करेंगे।