बोर्डकर्मियों को दिलाई मतदान की शपथ
अजमेर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक आर के मीणा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने परीक्षा का सफल संचालन के लिए मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। मीणा ने कहा कि ‘‘हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराआें की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके पश्चात्् उन्होंने बोर्ड कर्मियों से कहा कि वे आगामी परीक्षाआें को प्राथमिकता देते हुए इसके सफल आयोजन के लिए कार्य करें। बैठक में सचिव अजय कुमार शुक्ला, विशेषाधिकारी ((परीक्षा)) भरत कुमार शर्मा, वित्तीय सलाहकार अमृत दवे, उप सचिव कमल गर्ग और उपनिदेशक ((जनसंपर्क)) राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।