पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 31 जनवरी तक साढ़े 10 बजे से ही खुलेंगी स्कूलें

जिले में 31 जनवरी तक साढ़े 10 बजे से ही खुलेंगी स्कूलें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - जिले के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक सुबह साढ़े 10 बजे से ही खुलेंगे। जिला कलेक्टर वैभव गालरिया ने जिले में अत्यधिक सर्दी को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल साढ़े 10 बजे से ही खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के संचालकों, प्रबंधकों और संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शेष - पेज २५



जिला कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अजमेर शहर समेत पूरे जिले में कोई भी प्राथमिक, मिडिल, सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी विद्यालय किसी भी सूरत में सुबह साढ़े 10 बजे पहले शुरू नहीं होने पाए। दो पारी वाले स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगी।