- Hindi News
- संविदा नर्सिंग कर्मियों की महारैली 27 को
संविदा नर्सिंग कर्मियों की महारैली 27 को
अजमेर. एनआरएचएम संविदा नर्सेज यूनियन के बैनर तले 27 जनवरी को जयपुर में लंबित मांगों को लेकर महारैली निकाली जाएगी। इस रैली में प्रदेश भर के संविदा नर्सिंग कर्मी हिस्सा लेंगे।
एनआरएचएम संविदा नर्सेज यूनियन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने सभी संविदाकर्मी दोपहर 1 बजे नेहरु गार्डन में एकत्र होंगे। यहां से रैली के रूप में एसएमएस मेडिकल कॉलेज जाएंगे। शर्मा ने बताया उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिस्पेंसरी, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में करीब 16 हजार से अधिक संविदा नर्सिंग कर्मी काम कर रहे हैं।