पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में जाएंगे नाजिम!

कोर्ट में जाएंगे नाजिम!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय द्वारा हटाए गए नाजिम डॉ अंसार अहमद खान इस मामले में कानूनी राय भी ले सकते हैं। फिलहाल तबीयत खराब होने पर वे स्वास्थ्य लाभ के लिए चले गए हैं। डॉ खान का कहना है कि उन्हें अब तक अधिकृत रूप से आदेश नहीं मिले हैं। सुबह उन्होंने कार्यालय में काम किया और तबीयत खराब होने पर अस्पताल में चैकअप कराया। चिकित्सक ने उन्हें आराम की सलाह दी है। कमेटी सूत्रों के मुताबिक इसी आधार पर वे स्वास्थ्य लाभ के लिए चले गए हैं। मंत्रालय के आदेश स्पष्ट नहीं होने को आधार बना कर डॉ खान कानूनी सलाह भी ले सकते हैं। संभव है मामला कोर्ट में पहुंच जाए।



वैसे तो दरगाह कमेटी और नाजिम में विवाद की शुरुआत निजी सुरक्षा गार्ड रखने के साथ ही हो गई थी। लेकिन 13 दिसंबर 2013 को हुई कमेटी की बैठक में दोनों पक्षों का विवाद खुलकर सामने आ गया। कमेटी की बैठक से दरगाह नाजिम बाहर आ गए। कमेटी और नाजिम ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। नाजिम डॉ. खान की तबीयत भी बिगड़ गई थी। बाद में वे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। इधर कमेटी सूत्रों के मुताबिक कमेटी सदर शरीफ केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री के. रहमान खान के खास माने जाते हैं। कमेटी का आरोप यह भी था कि कमेटी द्वारा पारित किए गए प्रस्तावों को डॉ. खान लागू नहीं कर रहे थे। इसके चलते विकास कार्य अटके हुए थे।



बैठक में खुलकर आ गए थे सामने