धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
अजमेर. पुष्कर रोड स्थित सेंचुरी स्कूल वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी थे। विशिष्ट अतिथि जीसीए प्राचार्य डॉ. मधुर मोहन रंगा और न्यूरो सर्जन बीएस दत्ता थे।
बच्चों ने दी प्रस्तुति: कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने वंदे मातरम, जूबी-जूबी, ब्लू आइज, पानी-पानी, पीली लूगड़ी, बन्ना रे बागां में तथा गो-गो गो गोविंदा सहित अन्य गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यू सेंचुरी किड्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अभिभावकों और अतिथियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी को सर्वधर्म प्रार्थना संग्रह की किताबें वितरित की गईं।