भाजयुमो की रामदेवरा पदयात्रा 1 से
अजमेर. लोकसभा चुनाव में मिशन-25 को सफल बनाने के लिए शहर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में अजमेर से रामदेवरा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 1 फरवरी से शुरू होगी और १० फरवरी को समाप्त होगी। रामदेवरा पद यात्रा के संयोजक शंकर सिंह रावत ने बताया कि 29 जनवरी को सीएम वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं को रामदेवरा मंदिर पर चढ़ाने के लिए पवित्र ध्वज सुपुर्द करेंगी। भाजयुमो शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया मोदी को पीएम बनाने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मोर्चे ने सीडी तैयार है। इसमें मोदी व बाबा रामदेव के भजन रिकार्ड किए गए हैं। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ता प्रतिदिन 35 से 40 किलोमीटर का सफर करेंगे। पद यात्री रामदेवरा में मिशन-25 की मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री रंजन शर्मा, अश्विनी चौहान, सुशील साहू, अमित यादव, वरणदीप सिंह, रमेश शेरा, कमलेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।