पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास अधिकारी ने बूबानी सरपंच के जारी किए निलंबन आदेश

विकास अधिकारी ने बूबानी सरपंच के जारी किए निलंबन आदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर. पंचायत समिति विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत बूबानी में सरपंच व ग्राम सेवक द्वारा राशि के एवज में फर्जी पट्टे देने के मामले में सरपंच गोपाल महाराज के निलंबन के आदेश जारी कर संभागीय आयुक्त अजमेर को भिजवा दिए हैं। इस मामले में ग्राम सेवक को निलंबित किया जा चुका है। ग्रामीणों ने विकास अधिकारी द्वारा जांच में ढिलाई बरतने पर मामले की शीघ्र निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने राशि के एवज में कुछ वार्ड पंच व एक पंचायत समिति सदस्य मोहनसिंह रावत पर भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। 50 से 60 ग्रामीणों से पांच से बीस हजार रुपए लेकर चरागाह जमीन पर पट्टे दे दिए थे। वार्ड पंच ओमप्रकाश तेजमल मेघवंशी गजानंद पंचायत समिति सदस्य मोहनसिंह रावत व सरपंच के खिलाफ अदालत में इस्तगासा दायर करवाया है।
॥मैंने जब्त रिकॉर्ड के आधार पर सरपंच के निलंबन के आदेश संभागीय आयुक्त को भिजवा दिए हैं। ग्राम सेवक को निलंबित किया जा चुका है। अगर इस मामले में और कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मुरारीलाल शर्मा, विकास अधिकारी, श्रीनगर