छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन 30 को
अजमेर. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन 30 जनवरी को सुबह 11.30 बजे कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान संस्कृत विवि जयपुर के कुलपति प्रो. रामानुज देवनाथन करेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल किशोर गौड़ ने बताया कि उद्घाटन और शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक वासुदेव देवनानी होंगे।