पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट्स को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

कैडेट्स को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. कायड़ विश्राम स्थली पर 2-राज इंजी. कंपनी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने कैडेट्स को बालकों के कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार सिंह के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने केडेट्स को जीवन जीने, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, दंड से मुक्ति, बालक के कल्याण को सर्वोपरि माने जाने, बाल विवाह से बचने, रैगिंग से सुरक्षा, भरन-पोषण और दत्तक पुत्र के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कैडेट्स को कन्याभ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अर्पणा राठी की मदद से कैडेट्स ने 60 यूनिट रक्तदान किया। प्रात: कालीन सत्र में क्रास कंट्री और रस्साकशी का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर शिविर में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस मौके पर कैडेट्स मार्चपास्ट करेंगे। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा तथा पारितोषिक वितरित होंगे।