पूर्व संध्या पर सुख-समृद्धि की कामना
भास्कर न्यूज. अजमेर
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अजमेर के मसीही समाज ने भारत में सुख समृद्धि शांति और भाई चारे के लिए प्रार्थना की। मंच प्रवक्ता विपिन बैसिल ने बताया कि राजस्थान मसीही समाज की ओर से प्रे फॉर इंडिया गीत गाया गया। राष्ट्रगान के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम संचालन आर सोनी ने किया। कार्यक्रम में आरके जोन, विपिन बैसिल, अंथोनी, लॉरेंस, एंथोनी, फिलिप, पायस जॉय सहित शामिल हुए।
माई वल्र्ड नर्सरी प्ले स्कूल में शनिवार को नेशनल पजल क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में बच्चों से राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय फूल, पशु, पक्षी, आदि पर प्रश्न किए गए। नन्हे मुन्नों को हाथ में तिरंगा देकर देशभक्ति का महत्व समझाया गया। शाला प्रधान सविता गर्ग ने आभार व्यक्त किया।
कोटड़ा स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।बच्चों ने राष्ट्रीय झंडे उकेर कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाध्यापिका मालिनी मलिक ने आभार व्यक्त किया।
भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ तोपदड़ा की ओर से गणतंत्र दिवस सुबह 10.30 बजे सूचना केंद्र में मनाया जाएगा। स्काउटर विष्णु सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनीता भदेल ध्वजारोहण करेंगी। अध्यक्षता सेवानिवृत कर्नल सुजान सिंह करेंगे। यहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
अजयनगर स्थित अजमेर अजमेर पब्लिक सैकंडरी स्कूल में रविवार सुबह 10 बजे आईपीएस वीरभान अजवानी प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल किशनगढ़ ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 11 बजे से डॉ. ज्ञान प्रकाश की ओर से बाल मेले का आयोजन किया जाएगा।
माकड़वाली रोड स्थित फस्र्ट स्टेप स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 10.30 बजे मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि प्रो. केके शर्मा होंगे। प्रबंध निदेशक एमपी मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर सीनियर छात्र विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।बलाई महासभा के तत्वावधान में रविवार को 10 बजे बलाई समाज द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण एवं गणतंत्र दिवस समारोह रामदेव मंदिर पाल बीसला चौहान नगर में आयोजित किया जाएगा। महर्षि एमडीएस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीएल वर्मा झंडारोहण करेंगे।बालकृष्ण कौल नगर अम्बे विहार विकास समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं वृद्धजन तथा नेत्र अथवा देहदान करने वालों को का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद ज्ञान सारस्वत होंगे। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति अजमेर के राष्ट्रीय मुख्यालय पड़ाव में रविवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन लाल बाकोलिया ध्वजारोहण करेंगे।
एचएमटी मशीन टूल्स के परेड मैदान में संस्था के महाप्रबंधक नवीन गोखरू गणंत्र दिवस की परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।