जमील चुनाव कन्वीनर
अजमेर. आल इंडिया शेख जमिअतुल अब्बास ने मोहम्मद जमील अब्बासी को संस्था के चुनाव के लिए कन्वीनर नियुक्त किया है। उन्हें अजमेर में चुनाव जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था के अखिल भारतीय महासचिव मशीयतुल्लाह अब्बासी ने मुरादाबाद से यह नियुक्ति पत्र भेजा है। अब्बासी ने कहा कि लंबे अरसे से अजमेर शहरी वर्किंग कमेटी के चुनाव नहीं हुए हैं। जमाअत के संविधान के मुताबिक कार्रवाई में अमल में ला कर जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।