पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोज वाजपेयी ने की जियारत

मनोज वाजपेयी ने की जियारत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार को महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर नई फिल्म ‘मास्टर प्लान’ की कामयाबी की मन्नत मांगी।
अभिनेता वाजपेयी सुबह अपने मित्रों के साथ दरगाह पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में होड़ लगी रही। उन्होंने आस्ताना शरीफ पहुंच कर अकीदत का नजराना पेश किया। खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। उन्होंने दरगाह में पूर्व में बांधा मन्नत का धागा भी खोल कर शुक्रिया अदा किया। जुबैदा, सत्याग्रह, राजनीति, आरक्षण, स्पेशल 26, बे-वफाई और चक्रवर्ती जैसी फिल्मों में वाजपेयी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं।