7ट्रेनें लेट
भास्कर न्यूज. अजमेर
उत्तर भारत में कोहरे के कारण शनिवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल में चलने वाली सात रेलगाडिय़ां देरी से पहुंची।
जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 18 घंटे 20 मिनट, हरिद्वार-अहमदाबाद 1 घंटे 25 मिनट, चंडीगढ़-अजमेर एक्सप्रेस व अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे, उदयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट, रांची-अजमेर 3 घंटे 40 मिनट और हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुंची। घने कोहरे के कारण लेट हुई रेलगाडिय़ों के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर खानों में यात्रियों की भीड़ जमी रही। रेलवे पूछताछ काउंटर पर तैनात रेलकर्मी दिनभर यात्रियों को ट्रेनों का समय बताने में जुटे रहे।