पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 97 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आया

97 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . अजमेर

शहर में शीतलहर और घने कोहरे का असर शनिवार सुबह भी बना रहा। घने कोहरे का असर इतना व्यापक था कि 97 मीटर दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। कड़ाके की ठंडक ने वातावरण में ठिठुरन बनाई हुई थी। न्यूनतम तापमान और लुढ़क कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

सुबह शहरवासियों की आंखें एक बार फिर कोहरे के बीच ही खुलीं। घर के बाहर वातावरण में घने कोहरे की चादर दिखाई दी। सुबह करीब 9 बजे तक हालत यह थी कि सड़क के उस पार तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर चल रहे लोगों को दूर चल रहे लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। शहर की प्रमुख सड़कों पर भी वाहन चालक सुबह भी हैड लाइट जला कर वाहन चला रहे थे। 9 बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन दूर की चीजें अब भी साफ नजर नहीं आ रही थीं। इधर सूर्य भी कोहरे की ओट में ही छिपा रहा। दोपहर करीब 12 बजे कोहरे की चादर छंटना शुरू हो गई। इसके बाद सूर्य ने अपने पांव पसारे और कड़ाके की ठंडक से लोगों को राहत मिलना शुरू हुई। दोपहर में धूप में तेजी बनी रही।

ठिठुरते ही पहुंचे बच्चे स्कूल

आज सुबह कड़ाके की ठंडक और कोहरे का असर सुबह 10.30 बजे के बाद तक भी बना रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों से बच्चे कोहरे और ठंड के बीच ठिठुरते हुए ही स्कूल पहुंचे।

जबर्दस्त ओस

बीती रात और शनिवार सुबह भी जबर्दस्त ओस पड़ी। खुले में खड़े वाहन और अन्य चीजें ओस में भीग गईं। शहर की बाहरी कॉलोनियों में सड़कें भी गीली नजर आईं। बाग-बगीचों में दूब एक दम तर हो रखी थी।

तापमान लुढ़का

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 से लुढ़क कर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 10.9 से लुढ़क कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में सुबह 97 और शाम को 61 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई। 97 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

बीती रात और शनिवार सुबह भी जबर्दस्त ओस पड़ी। खुले में खड़े वाहन और अन्य चीजें ओस में भीग गईं। शहर की बाहरी कॉलोनियों में सड़कें भी गीली नजर

आईं। बाग-बगीचों में दूब एक दम तर हो रखी थी।

ठिठुरते ही पहुंचे बच्चे

आज सुबह कड़ाके की ठंडक और कोहरे का असर सुबह 10.30 बजे के बाद तक भी बना रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों से बच्चे कोहरे और ठंड के बीच ठिठुरते हुए ही स्कूल पहुंचे।

हरिद्वार-अजमेर

०१ घंटे ४० मिनट

रांची-अजमेर

०३ घंटे ४० मिनट

उदयपुर-दिल्ली

०१ घंटे ३५ मिनट

अहमदाबाद-जम्मूतवी

३० मिनट

चंडीगढ़-अजमेर

३० मिनट

हरिद्वार-अहमदाबाद

०१ घंटे 2५ मिनट

सियालदाह-अजमेर

18 घंटे 20 मिनट