कुक्कुट पालन प्रशिक्षण 3 फरवरी से
अजमेर. राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान अजमेर की ओर से 3 फरवरी से सामान्य पालकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को कुक्कुट पालन व इनसे संबंधित रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। संस्थान उपनिदेशक डॉ. भूप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शिविर में पोल्ट्री शेड निर्माण, मुर्गियों के टीकाकरण, डीबीकिंग और अन्य जानकारी बेरोजगार युवाओं को दी जाएंगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पांच रुपए का आवेदन प्राप्त कर प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशिक्षणार्थी के लिए न्यूनतम शिक्षा 8वीं पास होना चाहिए। उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए 20 रुपए निर्धारित है।