पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में भदेल ने उठाया खाद्य सुरक्षा का मुद्दा

विधानसभा में भदेल ने उठाया खाद्य सुरक्षा का मुद्दा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.अजमेर
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल ने शनिवार को विधानसभा में खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने विधानसभा प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित न होने वाले हजारों परिवारों को इस योजना में शामिल किए जाने की मांग की। भदेल ने बताया कि प्रदेश में 2 अक्टूबर 2013 से खाद्य सुरक्षा बिल जारी किया गया था।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से आनन-फानन में बिना किसी पूर्व योजना के इस बिल के विसंगतिपूर्ण प्रावधानों से हजारों परिवार एपीएल की श्रेणी में होने के कारण प्रति माह 10 किलो खाद्यान्न वितरण होने वाले लाभ से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में पिछड़ी जातियों को भी शामिल किया जाए।
खुली मजदूरी करने वाले श्रमिकों को योजना में शामिल करने का आधार स्पष्ट नहीं है। स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं होने पर उनका लाभ नहीं मिल रहा है। जिन परिवारों के डाटाबेस उपलब्ध नहीं है, उन परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाए।
भदेल ने सरकार से आग्रह किया कि नगर निकाय स्तर पर एक खाद्य सुरक्षा संबंधी सेल, हैल्पलाइन
डेस्क खोली जाए, जो इस योजना से वंचित पात्र परिवारों का नाम जोडऩे एवं सील लगाने का कार्य नियमित रूप से कर सकें।