पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में दिया भाईचारे का पैगाम

रैली में दिया भाईचारे का पैगाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कांग्रेसियों की ओर से वाहन रैली निकाली गई। रैली के दौरान भाईचारे, मोहब्बत और देश में अमन चैन का पैगाम दिया गया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश गर्ग ने बताया कि रैली में 100 से अधिक दुपहिया और 20 चार पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी सवार थे। रैली में साकेत गर्ग, गुलाम मुस्तफा, अजीज चीता, मंसूर खान, शामिर खान, अशोक बिंदल, विश्वास तंवर, गंगासिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।