पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर. धोलाभाटा चौहानों का बेरा इलाके में नाले में बैग में बंद मिले नवजात ने शनिवार को जेएलएन अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि नवजात को किसने नाले में फेंका। पुलिस के अनुसार धोलाभाटा चौहानों का बेरा इलाके में सिंचाई विभाग के नाले में शुक्रवार को बैग में बंद नवजात मिला था। बैग में बच्चा रो रहा था। लोगों की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को कब्जे में लेकर उसे जेएलएन अस्पताल के शिशु रोग विभाग पहुंचाया। शनिवार को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.