पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत पॉल डे के उपलक्ष्य में क्रास कंट्री संपन्न

संत पॉल डे के उपलक्ष्य में क्रास कंट्री संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. संत पॉल डे के उपलक्ष्य में शनिवार को क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। जो परबतपुरा स्थित संत पॉल सीसै स्कूल विद्यालय से प्रारंभ होकर परबतपुरा होकर विद्यालय पर समाप्त हुई। विद्यालय के लगभग सौ पूर्व छात्र एवं 5 सौ वर्तमान छात्रों की रेस का शुभारंभ विद्यालय के हैंडीकैप छात्र विकास कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनीता भदेल ने विद्यालय के पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य फादर सुसई माणिकम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।