पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल मैच में कुलपति टीम 3 1 से विजेता

वॉलीबॉल मैच में कुलपति टीम 3-1 से विजेता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर कुलपति और कुलसचिव की टीम के मध्यम वॉलीबॉल मैत्रीय मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति की टीम मे कुलसचिव की टीम को 3-1 से हराया। विजेता टीम के सदस्यों को रविवार को विवि में आयोजित गणतंत्र दिवस पर समारोह पर कुलपति रामखिलाड़ी मीणा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कुलपति की टीम में रमेश सोनी, प्रेमराज मीणा, रूपसिंह मीणा, उमेश प्रसाद शर्मा, नरेंद्र सोनी, रामधन मीणा तथा गणेश चौधरी शामिल थे। इसी प्रकार कुलसचिव की टीम में संदीप चक्रवर्ती, दुर्गा शंकर मीणा, रामनाथ डाबोला, सत्य नारायण मेहरा, मंगल, महेश राजोरिया तथा पुनीत साहनी थे। मैच रेफरी मदन लाल मीणा थे।