बीमारी से सजायाफ्ता कैदी की मौत
अजमेर. अजमेर सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी निवाई ((टोंक)) के चुराला दातावास गांव निवासी राधाकिशन पुत्र देवाराम की शुक्रवार रात बीमारी से मौत हो गई। मृतक राधाकिशन ने देर रात पेट में दर्द की शिकायत जेल प्रहरियों से की थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक राधाकिशन पर जमीन विवाद में भाई भंवरलाल की हत्या का आरोप था।