भास्कर न्यूज. अजमेर सियालदह-अजमेर ट्रेन में शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। रेलवे थाना पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर गोकुल प्रसाद नाम लिखा हुआ है। पहचान नहीं होने के कारण शव अस्पताल के चीरघर में रखवाया गया है।