पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली पोल पर पेंट के दौरान सप्लाई शुरू मजदूर झुलसा

बिजली पोल पर पेंट के दौरान सप्लाई शुरू मजदूर झुलसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। फव्वारा चौराहा इलाके में शनिवार शाम को बिजली के पोल पर रंगरोगन कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गए। एक मजदूर पोल पर से गिर गया, जबकि दूसरा चोटिल हो गया। पेंटिंग के दौरान बिजली सप्लाई चालू करने से हादसा हुआ। घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे में जख्मी मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार डिस्कॉम की ओर से ठेके पर शहर में लगे विद्युत पोलों पर रंग पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान संबंधित इलाके की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है। शनिवार को फव्वारा चौराहे पर मजदूर कानस निवासी फूलसिंह पुत्र लाडू सिंह और मनोहर पुत्र बिरदा सिंह विद्युत पोल पर पेंटिंग कर रहे थे। फूलसिंह पोल पर चढ़ा हुआ था, जबकि मनोहर सीढ़ी पर था। शाम को एकाएक सप्लाई चालू हो गई।