पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान, सर्दी कम

2 दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान, सर्दी कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - शहर में आकाश साफ रहने और सर्द हवाओं का दौर थमने के बाद सर्दी का असर कम हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़ कर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो दिन में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। गणतंत्र दिवस से ही शहरवासियों को कड़ाके की ठंडक, गलन और कोहरे से राहत मिली हुई है। सुबह से ही वातावरण साफ था और सूर्य के तेवर तीखे थे।
सुबह ओस तो थी पर कोहरा नहीं था और न ही वातावरण में किसी प्रकार की गलन थी। दिन चढऩे के साथ ही सूर्य के तेवर भी तीखे होने लगे। दोपहर में धूप में तपिश अधिक थी।
दिन में लोग गर्म कपड़े पहने कम ही नजर आए। शाम तक अच्छी धूप खिली रही। इधर बीती रात को भी ठंडक कम थी।
स्कूली बच्चों को भी राहत: इधर सुबह मौसम साफ रहने से स्कूली बच्चों को भी राहत मिली। कई दिनों के बाद आज वातावरण में ठिठुरन नहीं थी। मफलर और टोपों से बच्चों को राहत मिली। अब से पहले लगातार कड़ाके की ठंड में धूजते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा था।
तापमान बढ़ा : मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 से बढ़ कर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9 से बढ़ कर 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। वातावरण में सुबह 83 और शाम को 26 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई।
दो दिन में 6 डिग्री बढ़ा : शहर में तापमान बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़ कर 23 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सोमवार को यह बढ़ कर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।