आन-बान-शान, गणतंत्र का गुणगान
भास्कर न्यूज. अजमेर
शहरभर में रविवार को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
अजमेर डेयरी में रविवार को डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने डेयरी प्रांगण में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर डेयरी राजस्थान में दूसरे स्थान पर है। अजमेर डेयरी राजस्थान की एकमात्र पहली कैनलेस डेयरी है। चौधरी ने बताया कि कम स्टाफ होने के बावजूद इसे पहले स्थान पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डेयरी के प्रबंध संचालक गुलाब भाटिया ने भी संबोधित किया। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यालय पर झंडारोहण किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता मे झंडारोहण किया तथा सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी। उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, प्रमिला कौशिक, मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेता हेमंत भाटी द्वारा निवास स्थान स्थित कार्यालय पर झंडारोहण किया गया।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में मुख्य अतिथि प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल वीके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कैप्टन महेश के नेतृत्व में छात्रों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। ग्रुप केंद्र प्रथम सीआरपीएफ में उपमहानिरीक्षक राजू भार्गव ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया। सेंट जोसफ बानिसी सै. स्कूल धोलाभाटा में निदेशक जोन बैप्टिस्ट ने ध्वजारोहण किया।
सेंट पॉल्स स्कूल में मुख्य अतिथि सीबीएसई, रीजनल ऑफिस के आरके बालानी ने ध्वजारोहण किया। हुकुमचंद पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व कर विभाग के पूर्व सीटीओ, निर्वाण भारती थे। अध्यक्षता संस्थान की निदेशक पुष्पा शर्मा एवं एमडीएसयू के उप कुलसचिव डॉ$ दिनेश चंद्र शर्मा व आर्य नारायणी देवी टीटी कॉलेज के उपनिदेशक डॉ$ मृत्युंजय शर्मा व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ$ सुनीता जलवानियां व हुकुमचंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ$ पीएम जैन ने ध्वज फहराया।
द टर्निंग पॉइंट पब्लिक स्कूल, विजयसिंह पथिक श्रमजीवी महाविद्यालय, अजमेर तथा श्रमजीवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संस्था निदेशक डॉ$ अनंत भटनागर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रधानाध्यापिका रश्मि जैन ने स्वागत भाषण व मनीषा सक्सेना ने आभार ज्ञापित किया। प्रेसीडेंसी स्कूल में प्रधानाचार्य भानुप्रताप पंत ने ध्वजारोहण किया। टैगोर सेंट्रल एकेडमी सीसे स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
भगवंत यूनिवर्सिटी: भगवंत यूनिवर्सिटी में कुलसचिव प्रो. आरके माथुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर माथुर ने कुलपति का संदेश पढ़कर सुनाया। कुलपति लोकेश शेखावत ने विवि के कर्मचारियों और अधिकारियों को संगठित होकर विवि के हित में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट इंजी. धर्मेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।
अपने तिरंगे को जानो प्रतियोगिता : रियान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए ‘नो योर फ्लैग’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने भारतीय झंडे तिरंगे के चित्र बनाए। स्कूल की मालिनी मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के 100 बच्चों ने भाग लिया।
सर्राफा संघ : श्री अजमेर सर्राफा संघ के तत्वावधान में 26 जनवरी को नया बाजार चौपड़ पर झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। अध्यक्ष अशोक बिंदल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का संचालन कमल गंगवाल ने किया। इस दौरान मंत्री सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष जंवरीलाल चौधरी, कन्हैयालाल, दिलीप कोठारी, दिनेश गर्ग, सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
राजकीय उमा विद्यालय पुलिस लाइन में व्याख्याता आरपी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। व्याख्याता ममता सोनगरा ने अध्यक्षता की जबकि प्रिंसिपल हेमंत कुमार मिश्रा ने मंच संचालन किया। राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था चाचियावास द्वारा संचालित मीनू मनोविकास स्कूल में मुख्य अतिथि सागर मल कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेमीचंद वैष्णव, नानू लाल प्रजापति, दिनेश बोयत, भगवान सहाय शर्मा नरपत सिंह, कल्याणमल सहित मौजूद थे। श्री मथुरा प्रसाद गुलाबदेवी आर्य कन्या उमावि में मुख्य अतिथि रमाकांत बाल्दी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मंत्री एवं सचिव हरि नारायण सोमानी सहित प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। सिखवाल आदर्श विद्यालय में कैप्टन संजीव कपूर सीओ 2 राज नेवल यूनिट एनसीसी ने ध्वजारोहण किया। रामगंज स्थित एसएमबी स्कूल में श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा आगरा शाखा सभा अजमेर के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि लायंस क्लब अजमेर उमंग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गांधी हवन यज्ञ में शामिल हुए। एसएमबी स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों को गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को 20 दरी भी दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए लायनेस क्लब सर उमंग की कोषाध्यक्ष आभा गांधी ने विद्यार्थियों को पैंसिल, कॉपी, बिस्कुट बांटे। रामावि मदारपुरा में श्रवण सिंह रावत पूर्व सदस्य जिप के प्रयासों से भामाशाह रामपुरा निवासी गोपाल सिंह यादव विद्यार्थियों के बैठने के लिए मेज कुर्सी के लिए 51 हजार रुपए दिए। शाला प्रधान सुबोध शंकर माथुर ने आभार व्यक्त किया।
सेंट स्टीवंज सीसै विद्यालय में मुख्य अतिथि डॉ. रंजिता राठौड़ सीएमओ ग्रुप सेक्टर-2 सीआरपीएफ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जीनियस कॉन्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि गिरीश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। दयानंद बाल निकेतन अंग्रेजी माध्यम सीसै स्कूल में प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि एमएल गोयल क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मैस्कॉट द स्कूल में विद्यालय चेयरमैन गुलाब मोतियानी ने ध्वजारोहण किया। सेंट्रल एकेडमी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. वर्षा नालमें व अजय सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। श्री बालासती जी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पीह ने ध्वजारोहण किया। छात्राध्यापिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। स्टेला स्मिथ ने मंच संचालन किया। प्राचार्या उषा राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राबाउमावि रामगंज में प्रधानाचार्य सुदेश बत्रा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल व अन्य सदस्य मौजूद थे। फॉयसागर रोड स्थित ब्राइट इंडिया पब्लिक स्कूल में उमराव प्रसाद यादव रिटायर्ड कमांडेंट सीआरपीएफ ने ध्वजारोहण किया। अजमेर पब्लिक स्कूल में आईपीएस वीरभान आजवानी ने ध्वजारोहण किया। गुजराती उमावि में प्रबंध समिति अध्यक्ष मनोहर लाल मेहता ने ध्वजारोहण किया। निदेशक केएल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अजमेर कारखाना समूह का ध्वजारोहण सुधीर गुप्ता मुख्य कारखाना प्रबंधक अजमेर द्वारा लोको ग्राउंड के स्पोट्र्स ग्राउंड में किया गया। विदाय पब्लिक मिडिल स्कूल में संस्था प्रधान मधु शेखावत ने 3 वर्षीय छात्रा गुंजन शर्मा के हाथों ध्वजारोहण कराया। राजकीय ओसवाल जैन उमा विद्यालय में प्रधानाचार्य सियाराम तालेपा ने ध्वजारोहण किया। शिव नगर सुधार समिति बिहारी गंज समिति अध्यक्ष बंसीलाल शर्मा की अगुवाई में तथा जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में शिव चौक पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में समिति महामंत्री योगेंद्र शर्मा सहित गणमान्य मौजूद थे। माकड़वाली रोड स्थित फस्र्ट स्टेप स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण का शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केके शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
हरी सुंदर बाउमावि, स्वामी सर्वानंद उप्रा विद्यालय, कस्तूरबा नारी शाला प्रावि का समारोह सर्वानंद विद्या मंदिर में मनाया गया। मुख्य अतिथि रमेश चंद जैन एडवोकेट व प्रो. एनएस कोठारी थे। प्रधानाचार्य लाजवंती आहूजा ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्ल्यू पब्लिक सीसै स्कूल में अध्यक्षता चंद्रसिंह रावत ने की। मुख्य अतिथि डिस्कॉम के सहायक अभियंता आरएच दाधीच ने ध्वजारोहण किया। ख्वाजा मॉडल स्कूल में पूर्व सहायक नाजिम अलीम साहब व हाजी मो. सिद्दिकी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉसम सीसै स्कूल में मुख्य अतिथि ले. जेएस सिकरवाल थे। संस्था प्रधान अशोक कश्यप ने आभार जताया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रसार संस्थान के तत्वावधान में सुभाषनगर स्थित जय भीम पैलेस में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल सिवासिया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बंशीलाल, जीपी उमरवाल, नौरतमल बोहरा, महेश आदि मौजूद थे। मालियान विद्या समिति के तत्वावधान में भजनगंज स्थित मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष भागचंद ने ध्वजारोहण किया। चंद्रवरदाई स्मारक नौसर पर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने ध्वज फहराया। साई स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। राजस्थान मेघवाल शिक्षा शोध संस्थान एवं सेवा ट्रस्ट कायड़ में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। संस्था उपाध्यक्ष मोहनलाल जोधावत ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के राष्ट्रीय मुख्यालय पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन लाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया।
शिक्षण संस्थाओं में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन, स्टूडेंट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुति