चारदीवारी फिलहाल नहीं टूटेगी!
अजमेर - बड़लिया स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की चारदीवारी फिलहाल नहीं टूटेगी। वन विभाग की प्रस्तावित कार्रवाई के विरुद्ध कॉलेज प्रशासन को कोर्ट से स्टे मिल गया है। वन विभाग ने सर्वे के बाद कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया था कि कॉलेज प्रशासन द्वारा वन भूमि पर दीवार बनवा दी गई है। इस दीवार को तोड़ा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन कोर्ट की शरण पहुंच गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन को स्टे मिल गया है। डीएफओ राजीव चतुर्वेदी ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके चलते ही फिलहाल वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं रहा है।