पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लहर-लहर लहराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
अजमेर डिस्कॉम के पंचशील स्थित मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में एमडी बी राणावत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डिस्कॉम क्षेत्र के 39 कर्मचारी को श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एमडी बी राणावत ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के प्रति सचेत रहें। इसके लिए वे उपभोक्ताओं की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहने का संकल्प लें। प्रत्येक उपभोक्ता का आदर करें, कोई निराश नहीं लौटे, ऐसा प्रयास करें। इस मौके पर तकनीकी निदेशक केसी गोइदानी, निदेशक वित्त दीपक श्रीवास्तव सचिव ((प्रशासन)) प्रियंका जोधावत कंपनी सचिव सचिव श्रीमती नेहा शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चीफ इंजीनियर बीएस रत्नू ,एसई एनएस निर्वाण ((शहर)), जेएस मांजू ((जिला)), एमके रावत ((सिविल)), मोहम्मद सलीम, कार्मिक अधिकारी जेआर चौधरी, पीआरओ महेशचंद शर्मा तथा अजमेर विद्युत मंडल सहकारी बचत साख समिति के अध्यक्ष रमेशचंद चित्तौडिय़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
डीआरएम ऑफिस में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के जीएलओ स्पोटर्स ग्राउंड पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक मनोज सेठ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लक्ष्मण मीणा की अगुवाई में रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट /गाइड की परेड का निरीक्षण किया तथा रेल कर्मियों के नाम महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सभी वरिष्ठ रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा नमिता सेठ द्वारा रेलवे अस्पताल में रोगियों को कंबल व बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष रश्मि मूंदड़ा, सचिव रिंकज भूतड़ा , कोषाध्यक्ष संध्या गौतम आदि उपस्थित थी।
मीणा ने किया बोर्ड में झंडारोहण
संभागीय आयुक्त और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक आरके मीणा ने कहा है कि समता, न्याय, सहिष्णुता, आदि को पुस्तक के पृष्ठों से उठाकर कार्य संस्कृति में लाना होगा। संविधान के शाश्वत मूल्य को हमें दार्शनिक, सामाजिक व व्यावहारिक दृष्टि से सबल बनाना होगा। प्रशासक मीणा रविवार को शिक्षा बोर्ड परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह में बोर्ड कार्मिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय नागरिक मौलिक अधिकारों, मानवाधिकारों एवं वैश्विक लाभ के अधिकारों से सम्पन्न है, परन्तु इसके बावजूद देश में पिछड़ापन है। इस दोष को दूर करने का एक मात्र उपाय है - शिक्षा। राष्ट्र ने तकनीकी के क्षेत्र में बहुत विकास किया है। हमें इस तकनीक का उपयोग करते हुए बोर्ड की सेवाओं को प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए सर्वसुलभ एवं सहज बनाने का प्रयास करना होगा।