पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद ने किया चार दर्जन कर्मचारियों को सम्मानित

जिला परिषद ने किया चार दर्जन कर्मचारियों को सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
गणतंत्र दिवस पर जिला परिषद द्वारा चार दर्जन कर्मचारियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी ने जिला परिषद पर ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीईओ सीआर मीणा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान मौजूद थे।
ध्वजारोहण के बाद जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पीसांगन ब्लॉक की राउप्रावि भवानीखेड़ा की शिक्षिका शशि जैन, जिला परिषद के लिपिक रवि प्रकाश जोशी, उप स्वास्थ्य केंद्र खीरिया की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमरजहां, राबाउमावि खरवा के सहायक कर्मचारी हरीश फॉन्से, झीरोता के डॉक्टर राजेश वर्मा, सरवाड़ के चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश पालरिया, उप केंद्र बूबानी की प्रसाविका विमला रावत, धोलादांता की प्रसाविका सुनीता चौधरी, पंचायत समिति किशनगढ़ के कनिष्ठ लिपिक सुनील पंवार, मसूदा के ब्लॉक समन्वयक विजय सिंह, कटसूरा के प्रेरक कैलाश नामा, श्रीनगर के बीईईओ सुरेंद्रनाथ चौधरी, एबीईईओ रामनिवास गालव व पंचायत समिति जवाजा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंचल अरोड़ा को सम्मानित किया गया। रामसर पशु चिकित्सालय के सहायक पशुधन सुदीप कुमार चौधरी, दैनिक भास्कर रूपनगढ़ के संवाददाता अरविंद दाधीच, राजकीय छात्रावास रूपनगढ़ के छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र कुमार जोया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लिपिक ग्रेड प्रथम हंसराज, पीसांगन की पर्यवेक्षक अल्का शर्मा व सुमन टांक, पीसांगन के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजकुमार गुघ्ता, श्रीनगर चिकित्सा केंद्र के लेब टेक्नीशियन रमेश चंद बोहरा, आरटीआई सेल के परियोजना अधिकारी राजेश तिवारी, एसएसए किशनगढ़ के रिसोर्स पर्सन विशंभर दयाल बुनकर, डाइट मसूदा के हिंदी व्याख्याता आरवी जांगिड़, रामनगर डिस्पेंसरी की चिकित्सक सुनीता टेकचंदानी, भू-संसाधन विभाग के वरिष्ठ लिपिक छीतर मल कुमावत, राप्रावि देवपुरा की शिक्षिका इंद्रा जैन, राप्रावि मदनपुरा, अरांई के अध्यापक भंवर लाल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राप्रावि रघुनाथपुरा के अध्यापक सत्यनारायण शर्मा, केकड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार जिंदल, जेएलएन अस्पताल के मेल नर्स ग्रेड प्रथम रामस्वरूप वैष्णव व दिलीप सिंह, पंचायत समिति पीसांगन के वाहन चालक टीकम चंद सेन, एसएसए भिनाय के कनिष्ठ अभियंता सुनील जैन व जल संसाधन विभाग मसूदा के कनिष्ठ अभियंता राजेश आर्य, राजकीय गोविंद सिंह गुर्जर महाविद्यालय नसीराबाद के सहायक लेखाधिकारी विष्णु कुमार गर्ग, पत्रकार मनोज सिंघल, भिनाय के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश मामयानी, एसएसए के वरिष्ठ लिपिक दीपक शर्मा, एसएसए श्रीनगर के संदर्भ व्यक्ति रविंद्र कुमार जाटव, अजगरा के कृषि पर्यवेक्षक अब्दुल जब्बारी अंसारी, पारा के कृषि पर्यवेक्षक भगवान सिंह, गोविंदगढ़ के कृषि पर्यवेक्षक गुलाब कबीर कुरैशी, ग्रामसेवक सूरजमल यादव, आईसीडीएस की साथिन सुशीला देवी व कृषि विभाग ब्यावर के कृषि पर्यवेक्षक सुरेश जाट को सम्मानित किया गया।



तारागढ़ के किले पर शान से फहराया तिरंगा

तारागढ़ किले पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। दारोगा परिवार के सैयद लायक हुसैन ने तिरंगा फहराया। समारोह में 80 साल के सैयद रियाज अहमद ने भी शिरकत की। तारागढ़ किले पर सुबह 8 बजे शुरू हुए समारोह में शान ओ शौकत के साथ दारोगा सैयद लायक हुसैन ने झंडा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान गाया और सलामी दी गई। इस मौके पर 75 वर्षीय बुजुर्ग सैयद लतीफ अली, सैयद हफीज अली समेत तारागढ़ दरगाह के खुद्दाम और विभिन्न स्कूलों के बच्चों भी शरीक हुए। समापन पर दरगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से मिठाई वितरित की गई।