पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साख समिति ने 85 विद्यार्थियों का सम्मान किया

साख समिति ने 85 विद्यार्थियों का सम्मान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
राजस्थान राज्य विद्युत मंडल बचत एवं साख सहकारी समिति की ओर से 26 जनवरी को समिति के सदस्यों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 3 सौ रुपए नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्कॉम एमडी बी. राणावत ने कहा कि समिति की ओर से डिस्कॉम परिवार के सदस्यों के बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, यह पुनीत कार्य है। सचिव प्रशासन प्रियंका जोधावत एवं चीफ इंजीनियर बीएस रत्नू ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष रमेशचंद चित्तौडिय़ा ने अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव अमरचंद पथरिया, कोषाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, डायरेक्टर राजेंद्र सांखला, नितिन ओहरी, उदयराम, पंकज तंवर तथा विनीत जैन समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।