पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफजल ने संभाला नाजिम का चार्ज

अफजल ने संभाला नाजिम का चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
दरगाह नाजिम का अतिरिक्त चार्ज केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय में निदेशक मोहम्मद अफजल ने संभाल लिया है। इधर सोमवार को दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद उबेदुल्लाह शरीफ ने बैंक अकाउंट में भी हस्ताक्षर ट्रांसफर के लिए निर्देश दे दिए हैं।
कमेटी सदर मोहम्मद उबेदुल्लाह शरीफ का कहना है कि मोहम्मद अफजल ही अब दरगाह नाजिम हैं। चार्ज संभालने की कार्रवाई हो चुकी है। अफजल अभी दिल्ली से अजमेर नहीं आए हैं। वे जल्द ही यहां आएंगे। इधर कमेटी सूत्रों के मुताबिक दरगाह नाजिम पद से डॉ अंसार अहमद खान को हटाने और उनके स्थान पर अफजल को चार्ज दिए जाने संबंधी आदेशों की प्रतियां आज दरगाह कमेटी की ओर से भी जिला प्रशासन, निदेशक, कॉलेज शिक्षा और सवाई माधोपुर स्थित पीजी कॉलेज प्राचार्य को भी भेज दिए गए हैं।
शेष - पेज ७

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय में विभिन्न सचिवों को भी आदेश की प्रतियां भेजी गई हैं।
चार्ज नहीं सौंपा
इधर डॉ अंसार अहमद खान का कहना है कि वे अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अभी तक मंत्रालय की ओर से उन्हें कोई आदेश नहीं मिले हैं। न ही किसी को उन्होंने नाजिम पद का चार्ज सौंपा है। बिना उनके हस्ताक्षर के हैंड ओवर टेक ओवर नहीं हो सकता।