पटेल मैदान में 55 प्रतिभाओं का सम्मान
भास्कर न्यूज. अजमेर
पटेल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में जल संसाधन मंत्री प्रो सांवर लाल जाट ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 55 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर वैभव गालरिया मौजूद थे।
पटेल मैदान में खेलकूद, एनसीसी, स्काउट गाइड व निबंध प्रतियोगिता में कनिका यादव, अदिति यादव, मानसी दहिया, राघवेंद्र सिंह, गीताक्षी, चांदी रेगर, चंदा खटीक, पूजा जाट, मैना कुमारी, कविता कुमारी, निवेदिता सिंह, देवकरण चौधरी, ऋषिराज सिंह जोधा को सम्मानित किया गया। अधिकारी व कर्मचारी वर्ग में सुनील जैथलिया, निगम चंद, राजेंद्र जैन, भंवर लाल गुर्जर, मुकेश माथुर, रमेश चंद्र वर्मा, नारायण सिंह पंवार, लक्ष्मीनारायण पंवार, कश्मीर सिंह, डॉ दिलीप चौधरी, सुरेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, भंवर सिंह रावत, मंजूर अली, रामप्रसाद, बनवारी दास वैष्णव, मनोज कुमार सांखला, वर्तिका शर्मा, अब्दुल सादिक, राजेंद्र प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद, गोपाल परिहार, राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में सर्वधर्म मैत्री संघ, सुशील कुमार, सोमरत्न आर्य, चंपालाल, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र जैन, मैसर्स याशी कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड यूनिट कायड़, अभिजीत दवे, नीरज लोढ़ा, रमेश शर्मा और तिलक माथुर को सम्मानित किया गया।