पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अजमेर सांसद सचिन पायलट मंगलवार का अजमेर आएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजमेर आ रहे पायलट का जोरदार स्वागत किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी ने उनके स्वागत की जबर्दस्त तैयारियां की है। अजमेर में प्रवेश करने से पहले अशोक उद्यान से उन्हें गाजे-बाजे और धूमधड़ाके के साथ नारेबाजी के बीच वाहन रैली से महाराणा प्रताप नगर योजना कोटड़ा स्थित सेंटर आफ एक्सेलेंस के शिलान्यास समारोह तक ले जाया जाएगा।
शिलान्यास के बाद उन्हें ब्यावर रोड तक ले जाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं अजमेर जिला प्रभारी सुशील शर्मा व देहात जिला प्रभारी धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता की अध्यक्षता व मेयर कमल बाकोलिया की देखरेख में स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने भी डीसीसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े 11 बजे अशोक उद्यान पहुंचने के लिए टेलीफोन खडखड़़ाए।
29 व 30 को जयपुर में सम्मेलन : शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी 29 एवं 30 जनवरी को स्थानीय निकाय जन प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत जिला परिषद एवं नगर पालिका नगर निगम, जन प्रतिनिधियो के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में शहर अध्यक्ष रलावता ने कहा कि पायलट के अध्यक्ष बनने से नौजवानों में नए जोश का संचार हुआ है।
मेयर कमल बाकोलिया, उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, प्रमिला कौशिक, प्रेमराज सोलंकी, प्रताप यादव, कुलदीप कपूर, नरेश सत्यावना नेता प्रतिपक्ष, फखरे मोइन, सुकेश कांकरिया, अमोलक सिंह छाबड़ा, फिरोज खान, प्रवक्ता राजेन्द्र वर्मा, वैभव जैन, मंजू शर्मा, सबा खान, मुबारक खान,सचिव चन्द्रभान खंजन, राजनारायण आसोपा, सुरेश लदड़,श्रवण कुमार टोनी, विपिन बैसिल, तारा देवी यादव, ब्लाक अध्यक्ष आरिफ हुसैन, विजय नागौरा, विजय जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस आलाकमान से सचिन पायलट को अजमेर से ही चुनाव लड़ाने की पैरवी की।
सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का शिलान्यास : पायलट मंगलवार को महाराणा प्रताप नगर योजना कोटड़ा स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। दोपहर एक बजे आईसीएआई अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.