पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में लगी समस्याओं की झड़ी

जनसुनवाई में लगी समस्याओं की झड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जवाजा
पंचायत समिति सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के कार्यक्रम में अजमेर से जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने जनसुनवाई करते हुए मौके पर ही पहली बार जनसुनवाई में ई-सुगम के जरिए ऑनलाइन परिवाद दर्ज करके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भी ऑनलाइन ही परिवाद भेजकर ऑनलाइन से ही तीस दिन में जवाब देने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। वहीं जनसुनवाई में प्राप्त हुए 33 परिवादों पर एसीईओ शर्मा ने ऑनलाइन निस्तारण करवाने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया।
इस दौरान छह परिवाद उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल, एक-एक परिवाद ब्यावर तहसीलदार मदनलाल जीनगर व टॉडगढ़ तहसीलदार भंवरसिंह चौहान,13 परिवाद पंचायत समिति विकास अधिकारी केसरसिंह रावत, बीईईओ के दो परिवाद, विद्युत निगम तीन, पीडब्ल्यूडी के तीन, खनन विभाग के दो, पीएचईडी, डीआईओ व डीईओ को एक-एक परिवाद प्राप्त हुए। वहीं पंचायत समिति की साप्ताहिक जनसुनवाई को यथावत रखते हुए माह के प्रथम गुरुवार को इसी प्रकार मासिक जनसुवाई होगी। जनसुनवाई के बाद एसीईओ शर्मा ने सभागार में ग्राम सेवकों की बैठ लेकर राज्य सरकार की 60 दिन की कार्य योजनाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।