- Hindi News
- चोरों ने फिर कपड़ों की दुकान से किया माल साफ
चोरों ने फिर कपड़ों की दुकान से किया माल साफ
अजमेर। शातिर चोरों ने रविवार रात स्टेशन रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम से करीब 70 हजार रुपए का माल साफ कर दिया। पिछले 48 घंटों में चोरों ने शहर में चार शोरूम में वारदात की है। 24 जनवरी को चोरों ने जयपुर रोड, वैशालीनगर और सावित्री तिराहे पर कपड़ों के शोरूम से करीब बीस लाख का माल उड़ाया था। पुलिस के अनुसार स्टेशन रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम किंग-क्वीन फैशन के संचालक महेश ने बताया कि वह सोमवार को शोरूम पहुंचा तो भीतर सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे आठ हजार रुपए गायब थे और करीब साठ हजार रुपए के कपड़े भी चोर ले गए। चोर शोरूम के पीछे रेलवे परिसर से छत पर चढ़े और वहां से शोरूम में घुसे। क्लाक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।