पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज यहां रहेगी बिजली बंद

आज यहां रहेगी बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव के कारण सुबह 12 से शाम 4 बजे तक बीके कौल नगर, ज्ञान विहार कॉलोनी तथा आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक रेलवे अस्पताल, जोंसगंज, कंजर बस्ती, गोविंद नगर, रामगंज, दयानंद कॉलेज तथा आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हजारी बाग, जीसीए, सेंट एंसलम्स स्कूल, बाबू मोहल्ला, केसर गंज, गोल चक्कर, पीली कोठी, लाल कोठी, संत फ्रांसिस अस्पताल, पड़ाव, विरजानंद स्कूल, ऊसरी गेट, खजूर का बाड़ा, पदमा डेयरी, चटाई मोहल्ला, महावीर मोहल्ला, राजकमल पंप हाउस तथा आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी।
पुष्कर - बिजली लाइनों के रखरखाव व खंभों पर रंगरोगन के चलते मंगलवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डिस्कॉम के एईएन जीआर मीणा ने बताया कि मंगलवार को पुष्कर समेत आसपास के गांवों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।