पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरांजलि में बही सुरों की सरिता

स्वरांजलि में बही सुरों की सरिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजकीय महाविद्यालय अजमेर में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘स्वरांजलि’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ आईएस सूद, डॉ कल्पना गौड़ तथा डॉ अशोक तंवर ने माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्लन कर किया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व सभापति सुरेंद्र शेखावत, उद्योगपति हेमंत भाटी, वाजिद खान भारतीय युवा मोर्चा के अमित भंसाली एवं तैयब खान थे। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रियंका व पूजा ने गणेश वंदना के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाले अतिथियों ने भी प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।