पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने रैली निकाल दिया ज्ञापन

व्यापारियों ने रैली निकाल दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली गई तथा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने ज्ञापन दिए जाने तक बाजार भी बंद रखे। रैली एलिवेटेड रोड के विरोध में निकाली गई। गांधी भवन चौराहे से महासंघ के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा के नेतृ्त्व में निकाली गई रैली गांधी भवन से रवाना होकर कचहरी रोड, इंडिया मोटर्स सर्किल, पुराना लोक सेवा आयोग, अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां सीएम के नाम कलेक्टर वैभव गालरिया को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में वर्तमान प्रस्तावित एलिवेटेड रोड नहीं बनवाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर महासचिव रमेश ,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह छाबड़ा, किशोर टेकवानी, पीके कोरवानी, प्रकाश जैनानी, भीष्म टेकचन्दानी, मनीश शर्मा, राजेन्द्र सिंह निर्वाण तथा किशन सिंह राव समेत अन्य कई व्यापारी मौजूद थे।



के नाम कलेक्टर वैभव गालरिया को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में वर्तमान प्रस्तावित एलिवेटेड रोड नहीं बनवाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर महासचिव रमेश ,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह छाबड़ा, किशोर टेकवानी, पीके कोरवानी, प्रकाश जैनानी, भीष्म टेकचन्दानी, मनीश शर्मा, राजेन्द्र सिंह निर्वाण तथा किशन सिंह राव समेत अन्य कई व्यापारी मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट में निकाली गई रैली में शामिल व्यापारी।