पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की 29 हजार से अधिक बेटियों को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

प्रदेश की 29 हजार से अधिक बेटियों को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. प्रदेश की 29 हजार से अधिक बेटियां इस बार गार्गी पुरस्कार से नवाजी जाएंगी। इनमें 15 हजार से अधिक सीनियर सेकंडरी और 13 हजार से अधिक सेकंडरी की बालिकाएं हैं। प्रदेश भर में 4 फरवरी को समारोह आयोजित कर यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रतिभावान बालिकाओं को उनकी बोर्ड परीक्षा में उपलब्धियों के आधार पर गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। इस बार भी इन पुरस्कारों को दिए जाने की तैयारियां पूरे प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रत्येक जिले में सीनियर सेकंडरी, सेकंडरी, वरिष्ठ उपाध्याय और प्रवेशिका परीक्षाओं में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालिकाओं की सूची जारी कर दी गई है।

सेकंडरी की 13 हजार से अधिक बालिकाएं

बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक सेकंडरी कक्षा की 13 हजार 210 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार मिलेगा। इनमें सबसे अधिक 2 हजार 207 बालिकाएं जयपुर में सम्मानित होंगी। सबसे कम 42 बालिकाएं जैसलमेर जिले में सम्मानित होंगी। अजमेर में 419 बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलेगा।

सीनियर सेकंडरी में 15 हजार 919

बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक सीनियर सेकंडरी परीक्षा में प्रदेश की कुल 15 हजार 919 बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलेगा। इनमें सीनियर सेकंडरी साइंस की 5 हजार 904, कॉमर्स की 1 हजार 966 और कला वर्ग में 8 हजार 49 बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलेगा।

प्रवेशिका व वरिष्ठ उपाध्याय : इधर प्रवेशिका में 23 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 59 बालिकाएं इस पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं।

3 हजार रुपए मिलेंगे

सेकंडरी एवं प्रवेशिका परीक्षा 2013 में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को वर्तमान सत्र 2013-14 में कक्षा 11 में नियमित अध्ययन करने पर प्रथम किश्त के रुप में 3 हजार रुपए मिलेंगे।

यदि छात्रा वर्तमान सत्र में अध्ययनरत नहीं है। तो उसे राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा । क्यो कि एसी छात्रा पुरस्कार की पात्र नहीं है।

बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के अन्तर्गत कक्षा 12 कला विज्ञान व वाणिज्य एवं उपाध्याय परीक्षा 2013 में 75 प्रतिशत व अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे।