पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र के नजारे

गणतंत्र के नजारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर
काश्तकारों को पक्षकारों को राहत पहुंचाना ही राजस्व मंडल और राज्य सरकार का ध्येय है। ऐसे में मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों का कर्तव्य है कि प्रकरणों के निस्तारण तथा आमजन की समस्याएं निपटाने के लिए लगन व निष्ठापूर्वक कार्य करें। यह विचार राजस्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ आईएएस चंद्रमोहन मीणा ने सोमवार को राजस्व मंडल के 65 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और वकीलों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।मीणा ने कहा कि राजस्व मंडल मे पिछले दिनों आयोजित लोक अदालत के जरिए मंडल स्तर पर 411 प्रकरणों का निपटारा हुआ जबकि अधीनस्थ राजस्व अदालतों में राज्य भर में करीब 18 हजार मुकदमे लोक अदालत की भावना से निपटाए गए। इस व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है ताकि लोक अदालत के जरिए पक्षकारों के विवादों का अंतिम रूप से निपटारा हो सके। मीणा ने मंडल में लंबित मुकदमों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 60 हजार से ज्यादा मुकदमों का अंबार निपटाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व वकीलों को मिलकर प्रयास करने होंगे। राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके पुरोहित ने अपने संबोधन में बार एवं बैंच के मधुर संबंधों पर बल देते हुए कहा कि दोनों सामंजस्य से कार्य करे तो मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी और काश्तकारों को राहत मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम में मंडल के अधिकारी व कर्मचारियों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।