पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में दो परिवार भिड़े, पांच घायल

जमीन विवाद में दो परिवार भिड़े, पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर।काजीपुरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो परिवार के लोगों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी, लकड़ी और कुल्हाड़ी से हमले किए। झगड़े में पांच लोग जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। थाने में समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। झगड़े में काजीपुरा निवासी कालू, कमला, पिंकी, सनी और दूसरे पक्ष के साबा, गाछी देवी, गीता और समदा के चोटें आई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।




थाने पर दोनों पक्षों के लोगों में राजीनामा हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।