- Hindi News
- तीन महीने पहले लापता बच्ची का सुराग नहीं
तीन महीने पहले लापता बच्ची का सुराग नहीं
भास्कर न्यूज - अजमेर
तीन महीने पहले दरगाह इलाके से गुम हुई जायरीन की बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है। बच्ची की तलाश में परिवार के लोग भटक रहे हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी को ज्ञापन देकर मदद की गुहार की।
जानकारी के अनुसार यूपी के बटाऊ निवासी पप्पू पुत्र हकीम खां ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि
वह तीन महीने पहले पांच वर्षीय पुत्री इसरा के साथ दरगाह जियारत के लिए आया था। पुत्री इसरा गुम हो गई। दरगाह थाना पुलिस ने 26 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज की थी, लेकिन अब तक
बच्ची की तलाश में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरगाह जियारत को आया था परिवार, एसपी को ज्ञापन देकर मदद की गुहार