पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरबीन से किया सफल ऑपरेशनअजमेर ! जेएलएन अस्पताल के सर्जिकल यूनिट में एक महिला मरीज का एड्रिनलिन

दूरबीन से किया सफल ऑपरेशनअजमेर-!- जेएलएन अस्पताल के सर्जिकल यूनिट में एक महिला मरीज का एड्रिनलिन ग्लैंड्स का दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। लोहागल की सुनीता ((24)) की किडनी पर गांठ थी। सीटी...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अजमेर

जेएलएन अस्पताल के सर्जिकल यूनिट में एक महिला मरीज का एड्रिनलिन ग्लैंड्स का दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। लोहागल निवासी सुनीता ((24)) की किडनी पर गांठ थी। उसका सीटी स्केन करवाया गया, जिसमें 10 गुना 10 सेंटीमीटर की गांठ सामने आई। आमतौर पर बहुत ही कम रोगियों में इस तरह की गांठ होती है। डॉ.श्याम भूतड़ा, डॉ. आरजी खंडेलवाल, डॉ. प्रकाश चौधरी की टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रूपेश यादव ने एनेस्थिसिया दिया। डॉ. भूतड़ा ने बताया कि रोगी का दूरबीन से ऑपरेशन कर गांठ में से करीब दो लीटर फ्लूड निकाला गया। सर्जिकल यूनिट की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमकुम सिंह ने बताया कि अस्पताल में पहली बार एड्रिनलिन ग्लैंड्स का दूरबीन से पहली बार ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले मरीज को जयपुर जाना पड़ता था, जिससे खर्चा भी अधिक होता था। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।