डीसी को दिया ज्ञापन
अजमेर - राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सोमवार को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के लिए संभागीय आयुक्त और एमडीएसयू के कुलपति रामखिलाड़ी मीणा को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने डीसी को ज्ञापन देकर विधि प्रथम वर्ष में डीएलएल, एलएलएम तथा डीसीएल की परीक्षाएं जून में कराने की मांग की।