पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम घोषित

आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी ((मुख्य)) परीक्षा 2012 का परीक्षा परिणाम सोमवार रात को घोषित कर दिया गया। आयोग ने 3 हजार 165 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।
आयोग में वरिष्ठ उपसचिव गोविंद नारायण अग्रवाल के मुताबिक इस परीक्षा परिणाम में एक हजार 211 पदों के विरुद्घ 3 हजार 165 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। वर्ग वार कट ऑफ माक्र्स एवं साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अग्रवाल के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार शीघ्र आयोजित किए जाएंगे। इसके संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा गत वर्ष 30 मई से 17 जून तक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, संयुक्त प्रतियोगी ((मुख्य)) परीक्षा, 2012 का आयोजन सभी संभाग मुख्यालयों पर किया था। इस परीक्षा में करीब 20 हजार अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए थे। ((परिणाम पेज ८ पर))