पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

00 सार समाचार 123

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन
स्थापना दिवस आज
धानका जनजाति युवा मोर्चा अजमेर का पहला स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने बताया कि इस अवसर पर सुबह गौशाला में गायों को चारा डाला जाएगा। शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 6 बजे बस स्टेंड स्थित अम्बेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष दीपदान कर आतिशबाजी की जाएगी। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
संस्था समाचार
प्रेमचंद अध्यक्ष, लालचंद सचिव
नाका मदार स्थित श्री शनि सिगनापुर मंदिर ट्रस्ट के चुनाव उद्योगपति हेमंत सिंह भाटी के मौजूदगी में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद जोशी, उपाध्यक्ष सत्य नारायण, कोषाध्यक्ष रवि किरण, सचिव लालचंद, सहसचिव अशोक कुमार को चुना गया।
शिविर
जांच व परामर्श एवं दवा वितरण
भारतीय रेडक्रास समिति, सीनियर सिटीजंस सोसायटी ग्रुप 3 व एसके सोनी सुपर स्पेसिलिटी चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान रेडक्रास समिति अजमेर सभागार मे रविवार को ब्लड शुगर, डायबिटीज तथा अस्थिरोग, जोड़ प्रत्यारोपण, मोटापा, हारमोंस का असंतुलन, बच्चों का असंतुलित विकास नेत्र जांच व अन्य बीमारियों की जांच व परामर्श एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय नंद शर्मा, रमेश भंभानी, मधु माथुर, हरिदास गुप्ता, रजनी भार्गव, मनीष गोयल व शिरीष शर्मा, बीके साहू, पुष्पा राठौड़, सरला कनोजिया आदि ने सेवाएं दी।
नेत्र परीक्षण शिविर कडैल में संपन्न
रोटरी क्लब राउंड टाउन के सौजन्य से रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर कडैल में आयोजित किया गया। शिविर में 116 रोगियों ने नेत्र स्वास्थ्य लाभ कमाया। जिसमें से 22 चयनित रोगियों के आपरेशन किए गए। क्लब अध्यक्ष रोटे. विनोद कानूनगो व सचिव रोटे. हरेंद्र सिंह ने बताया कि आपरेशन डॉ. प्रीति लाल व उनके सहयोगियों द्वारा किए गए। इस मौके पर कर्नल, आरएस राठौड़, रोटे. रवि मेहता, सलामुद्दीन, केएम गुप्ता सहित मौजूद थे।
बैठक
रविदास जयंती पर कलश यात्रा
अखिल राजस्थान रैगरान विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार को रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाने के लिए सुभाष उद्यान में बैठक का आयोजन मुकेश मंडरावलिया की अध्यक्षता में किया गया। समिति अध्यक्ष अरविंद धौलखेडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में रैगर समाज के धर्मगुरु हरिनारायण भी भाग लेंगे। जयंती के अवसर पर 14 फरवरी को विशाल कलश यात्रा और जुलूस निकाला जाएगा।
मासिक बैठक आज
अजयनगर सिंधी समाज की कार्यकारिणी की मासिक बैठक मंगलवार को शाम 6 बजे ईश्वर मनोहर लाल उदासीन आश्रम हिलटॉप कॉलोनी अजयनगर में आयोजित की जाएगा।
गुरु गोरक्षनाथ जयंती पर जुलूस
गुरु गोरक्षनाथ जयंती पर नाथ समाज द्वारा बैठक आयोजित कर रूपरेखा बनाई गई। कैलाश नाथ व ज्ञान नाथ ने बताया कि 12 फरवरी को गुरु गोरक्षनाथ जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह 9.30 बजे डिग्गी बाजार से शुरु होकर खजूर का बाड़ा, केसरगंज, रावण की बगीची, मलूसर रोड होकर पहाडग़ंज पहुंचेगी। जुलूस का समापन सीताराम बगीची में होगा।
सूर्य सप्तमी 6 फरवरी को
सेवक पुजारी शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज निधि समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष भोलाराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 फरवरी को जटिया हिल्स स्थित भास्कर भवन में सूर्य सप्तमी 2014 मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में समाज के उत्थान और विकास एवं कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
सदस्यों का किया स्वागत
सीनियर सिटीजन सोसायटी ग्रुप 21 की बैठक वीर तेजाजी नगर क पार्क में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व वरिष्ठ नागरिक कमला सैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर सेना व मिलिट्री से रिटायर्ड नागरिकों तथा इस माह में जन्मे सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विविध
कैबिनेट मंत्री जाट को स्मृति चिन्ह
राजस्थान के जल संसाधन कैबिनेट मंत्री सांवर लाल जाट को जिला कलेक्टर के निवास पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जगदीश सिंह सिकरवाल ने गणमान्य लोगों के साथ विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री जाट यह स्मृति चिन्ह ले. सिकरवाल ने उनकी 5वीं बार जीत की खुशी में प्रदान किया।
स्वेटर वितरित किए
जय अम्बे सेवा समिति द्वारा सोमवार को राजकीय उप्र विद्यालय ट्राम्बे स्टेशन पर 40 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में समिति सचिव केके खन्ना, भारती थदानी, सविता चौहान, महेंद्र सिंह बुंदेल, संजय डांगोरिया, बाबूलाल सहित मौजूद थे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन
एनएसयूआई द्वारा भष्ट्राचार के खिलाफ लोकसभा और राज्य सभा में अटके भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक को पारित करने के लिए सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय कैंपस में 28 से 30 जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। जिलाध्यक्ष लोकेश कोठारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
महानरेगा कार्मिक आज देंगे ज्ञापन
राजस्थान महानरेगा संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले के महानरेगा योजन में कार्यरत कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। समन्वयक आईईसी महानरेगा जिला परिषद विकास जादम ने बताया कि महानरेगा कार्मिक मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
मेजवानी जयपुर को
जयपुर में 28 से 31 जनवरी तक होने वाली प्रथम राजस्थान बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजवानी जयपुर जिला बधिर खेलकूद समिति को मिली है। सचिव कमल गर्ग ने बताया कि चौगान स्टेडियम में होने वाली उक्त प्रतियोगिता में 13 टीम भाग लेंगी।
बॉयल अंडे किए वितरित
नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी के संस्थापक डॉ. वीवी राव की पुण्य तिथि पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय अंडा समन्वयक समिति राजस्थान जोन के अध्यक्ष राजकुमार जयपाल द्वारा निशुल्क बॉयल अंडे छोटे बच्चों को कच्ची बस्ती, कंजर बस्ती, पहाडग़ंज में वितरित किए गए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सैयद फखरे माइन, महेश केवलरमानी, कुलदीप कपूर, पार्षद सुनील केन, श्रवण टोनी सहित मौजूद थे।
आज रहेंगे सैलून बंद
संयुक्त सैन समाज क्षौरकार संस्थान के आह्वान पर 28 जनवरी को सभी हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर बंद रखे जाएंगे। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष भागचंद सेन ने दी।
श्रद्धांजलि
गर्ग का निधन
नया बाजार निवासी पूर्व पार्षद एसएन गर्ग के भाई तथा अरुण गर्ग एवं संजय गर्ग ((मम्मू)) के पिता श्यामसुंदर गर्ग ((78)) का निधन सोमवार को हो गया है। इनका अंतिम संस्कार ऋषि घाटी स्थित मुक्ति धाम में कर दिया गया है।
कैलाश चंद को मातृशोक
मदार टेकरी, कुंदननगर निवासी कैलाश चंद की माता सूरज देवी पत्नी स्व. मुन्नालाल का निधन सोमवार को हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह ११ बजे निवास से पलटन बाजार स्थित मुक्तिधाम जाएगी।